सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   EE's Salary Withheld Over Negligence in Genwali Bridge Construction

Tehri News: गेंवाली पुल निर्माण में लापरवाही पर ईई का वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 14 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
EE's Salary Withheld Over Negligence in Genwali Bridge Construction
विज्ञापन
डीएम का कड़ा एक्शन, ईई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा
Trending Videos

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन मोटर पुल के कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार सैनी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी भेजा है।
बीते नौ अप्रैल को डीएम नितिका ने गेंवाली गांव पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गेंवाली को जोड़ने वाले मोटर पुल की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। पुल निर्माण में संतोषजनक प्रगति न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से ईई का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते अगस्त-सितंबर में आपदा से गेंवाली गांव में खेती को भारी नुकसान पहुंचा था और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद सितंबर में डीएम ने पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए ईई को नियमित निगरानी के निर्देश दिए थे। उस समय ईई ने दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया था।
तब से सात माह बीतने के बाद भी कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने कहा कि ईई ने न तो मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण किया और न ही संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की। बार-बार चेतावनी के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होना राजकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed