{"_id":"69e616db7d0c9a3e7e0e9ac7","slug":"shut-down-the-english-liquor-sub-outlet-opened-at-marod-pul-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118488-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मरोड़ पुल में खुली अंग्रेजी शराब की उप दुकान को करें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मरोड़ पुल में खुली अंग्रेजी शराब की उप दुकान को करें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के पट्टी सकलाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मरोड़ पुल के समीप खुली उप अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने की मांग उठाई है। मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र मांग पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल और जिला पंचायत सदस्य भुत्सी सीता मनवाल के नेतृत्व में सकलाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में सीडीओ वरुणा अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उनियाल और जिला पंचायत सदस्य मनवाल ने कहा कि आबकारी विभाग के सहयोग से अप्रैल माह में मरोड़ा पुल के समीप एक उप अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गई।
लोगों के विरोध के बाद डीएम के निर्देश पर कुछ दिनों तक दुकान बंद रखी गई लेकिन गत 15 अप्रैल को फिर से दुकान खोल दी गई। कहा कि वर्ष 2026-27 में आबकारी नीति में नई उप मदिरा की दुकानों के सृजन का कोई प्रावधान नहीं है। केवल पूर्व में संचालित उप दुकानों को ही सीमित रूप में जारी रखने की व्यवस्था है।
पूर्व से मरोड़ा पुल के समीप कोई उप मदिरा की दुकान नहीं थी। शराब की दुकान का संचालन आबकारी विभाग के मिली भगत से एक पत्र के आधार पर शुरू किया गया है। सीडीओ मामले में डीएम से वार्ता कर ग्रामीणों को सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान उनियाल गांव विनिता उनियाल, लामकंडे के दिनेश रावत, करिश्मा हटवाल, वीरपाल कठैत, मनजीत सिंह, गौरव तिवारी, अनुसूया प्रसाद, दीपक उनियाल, विरेंद्र कोठारी, आशुतोष नकोटी, देवेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X