{"_id":"69b6bd20fe97f8f92b0561f4","slug":"facilities-to-be-enhanced-in-sem-mukhem-temple-area-two-crores-sanctioned-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117824-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सेम मुखेम मंदिर क्षेत्र में बढ़ेगी सुविधाएं, दो करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सेम मुखेम मंदिर क्षेत्र में बढ़ेगी सुविधाएं, दो करोड़ मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष बोले, धर्मशाला बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण
नई टिहरी। सेम मुखेम मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। भड़बागीसौड़ से मंदिर तक करीब दो किमी लंबे पैदल मार्ग पर टिनशेड, कैनोपी और रेलिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए 24 लाख रुपये की लागत से बनी धर्मशाला भी तैयार हो चुकी है जिसका जल्द लोकार्पण किया जाएगा।
सेम-मुखेम मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद रावत ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। अध्यक्ष रावत ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश सरकार की ओर से सेम मुखेम धाम के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सेम-मुखेम मेले को राजकीय मेला घोषित किया है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से यहां गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है। कौडार-दीनगांव-मुखेम मोटर मार्ग को डेढ़ लेन किया जा रहा है जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे, जो क्षेत्र के बढ़ते धार्मिक पर्यटन का संकेत है।
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए पूर्व विधायक विजय पंवार और उनके प्रस्तावों पर स्वीकृत सड़कों का श्रेय ले रहे है जबकि मुखेम-धनड़गांव, सदगांव-रैका और सौंदगढ़-चाका-सिलोड़ा मोटर मार्ग को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराकर पूर्व विधायक ओर से ही वित्तीय स्वीकृति दिलाई गई है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, जयेंद्र पंवार, मंदिर समिति के सचिव अजय रावत, जयवीर मियां, रमेश पेटवाल मौजूद रहे।
Trending Videos