{"_id":"69df9f69ca0da307c000b934","slug":"fire-incidents-can-be-averted-through-caution-and-awareness-tomar-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118408-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी और जागरूकता से टलेंगी अग्निकांड : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी और जागरूकता से टलेंगी अग्निकांड : तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
नई टिहरी। टीएचडीसी के टिहरी और कोटेश्वर बांध की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन इकाई की पहल पर अग्निशमन सेवा सप्ताह पर अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया।
भागीरथीपुरम में सीआईएसएफ के कमांडेंट गौरव तोमर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कार्यस्थल,घरों में अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के साहस, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कहा कि वर्ष 2026 के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस की थीम सुरक्षित विद्यालय,सुरक्षित चिकित्सालय एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज,आग की रोकथाम के लिए एक साथ निर्धारित की गई है।
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट दिनेश चंद्र शुक्ला, टीएचडीसी एजीएम सुरक्षा वीरेंद्र दत्त सेमवाल, डीजीएम एचपी भट्ट, पुरुषोत्तम रावत, आयुष मौर्य, कैलाश ठाकुर, राजेश कुमार, संजय ध्यानी, भगवान सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos