सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five 'Model Villages' will be established in every block: Kaushik

हर ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे : कौशिक

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 26 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Five 'Model Villages' will be established in every block: Kaushik
विज्ञापन
आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलों में बढ़ाई जाएंगी तैयारियां
Trending Videos

चंबा (टिहरी)। पंचायती राज और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जा रहे हैं। योजना को मूर्त रूप देने के लिए पंचायत विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर कार्य करेंगे। चारधाम यात्रा में पहली बार आयुष को भी जोड़ा गया है। आपदा प्रबंधन के कार्यों के लिए प्रत्येक जिले को एक करोड़ दिए जा रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में पांच आदर्श ग्राम बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर ठोस नीति तैयार की जा रही है। आदर्श ग्राम बनाने के लिए कितने मुख्य बिंदुओं पर फोकस जाए। इसके लिए पंचायत विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के उच्चाधिकारियों की संयुक्त बैठक इसी सप्ताह होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ब्लाॅक में ब्लाॅक अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जनप्रतिनिधि चयनित गांवों की मॉनिटरिंग करेंगे। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed