{"_id":"6a2964f00faa1bead90c7deb","slug":"hotels-and-restaurants-found-operating-without-fire-noc-notices-issued-tehri-news-c-54-1-uki1003-120445-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बिना फायर एनओसी के संचालित मिले होटल-रेस्तरां, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बिना फायर एनओसी के संचालित मिले होटल-रेस्तरां, नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंकों में भी नहीं मिल अग्निसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अधिकारी बोले, अब अगर नियमों का उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय में कई होटल और रेस्तरां का संचालन फायर की एनओसी के बिना किया जा रहा है। साथ ही बैंकों में अग्निसुरक्षा के भी पुख्ता इंंतजाम नहीं है। इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से होटल और रेस्तरां संचालकों को नोटिस देकर जल्द ही सभी संसाधन उपलब्ध करवाने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद भी अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अग्निशमन विभाग और नगर कोतवाली की ओर से नई दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जनपद मुख्यालय में होटलों सहित रेस्तरां और बैंक में अग्निसुरक्षा के उपायों का निरीक्षण किया गया। भटवाड़ी रोड और आसपास के क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई जबकि इन सभी प्रतिष्ठानों और कार्यालयों का संचालन आवासीय बस्ती के आसपास किया जा रहा है।
अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान छह में से पांच होटल और रेस्तरां के बिना एनओसी के संचालित होते हुए पाए गए। साथ ही कई जगह मात्र अग्निशामक यंत्र दिखाने के लिए लगाए गए थे। उनकी फिलिंग नहीं की गई थी। साथ ही हौजरी सहित आग लगने की घटना के समय निकासी द्वार की कमियां पाई गई।
विज्ञापन
साथ ही क्षेत्र में संचालित हो रहे बैंंकों में भी अग्निशामक यंत्र में कमी पाई गई। साथ ही सर्वर रूम सहित जनरेटर आदि के समीप भी किसी प्रकार के सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं। इसको देखते हुए मानकों के विपरीत कार्य कर रहे होटलों, बैंकों आदि को नोटिस देकर जल्द ही अग्निशमन से संबंधित उपकरण दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।