फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Journey from Thatyur to Kempty to become easier; approval granted for the remaining stretch of road.

Tehri News: थत्यूड़ से कैंपटी का सफर होगा आसान, शेष सड़क को मिली मंजूरी

Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Journey from Thatyur to Kempty to become easier; approval granted for the remaining stretch of road.
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद मसूरी होकर नहीं जाना पड़ेगा कैंपटी
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। मार्ग पर 1.60 किलोमीटर अवशेष हिस्सा बनने के लिए 68.60 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सड़क बनने के बाद थत्यूड़ से कैंपटी के बीच करीब 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। लोगों को कैंपटी जाने के लिए मसूरी होकर नहीं जाना पड़ेगा जिससे आवागमन सुगम होगा।
कांडाजाख की ग्राम प्रधान मोनिका, जयपाल कैरवाण ने बताया कि थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग का निर्माण पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। दोनों ओर से सड़क कट चुकी थी लेकिन कोल्टी गांव से आगे कखाड़ी और मवाणा से पीछे जगालकुड़ी के बीच 1.60 किलोमीटर का हिस्सा स्वीकृति के अभाव में अधूरा रह गया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के प्रयासों से अब इस अवशेष हिस्से के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सड़क पूरी होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ आने-जाने में सुविधा मिलेगी। पर्यटन की दृष्टि से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। देवलसारी, नागटिब्बा पर्यटन स्थलों की दूरी कम होने से मसूरी और कैंपटी आने वाले पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के अधिकारियों को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोनिवि के ईई आदर्श गोपाल ने बताया कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर थत्यूड़-कैंपटी अवशेष सड़क निर्माण का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed