{"_id":"6a4f93d7692e344af609bedf","slug":"process-initiated-to-hand-over-multilevel-parking-in-chamba-to-the-municipality-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120020-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चंबा में मल्टीलेवल पार्किंग नगर पालिका को देने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चंबा में मल्टीलेवल पार्किंग नगर पालिका को देने की कवायद शुरू
Thu, 09 Jul 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तांतरण के लिए जिला प्रशासन पर टिकी है लोगों की निगाहें
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। चंबा नगर क्षेत्र में लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने पर्यटन विभाग की मल्टीलेवल वाहन पार्किंग अपने अधीन लेने की कवायद शुरू कर दी है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग को नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाने के लिए जिला प्रशासन को पत्रावली भेजी है।
वर्ष 2021 में पर्यटन विभाग ने चंबा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी टिहरी सड़क के किनारे मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का निर्माण कराया था। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इसका निर्माण किया गया था। निर्माण के बाद पर्यटन विभाग ने कुछ समय तक इसका संचालन किया, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण बाद में इसे ठेके पर दे दिया गया। चंबा बाजार चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के साथ क्षेत्र का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है। उत्तरकाशी, घनसाली, नई टिहरी, मसूरी और ऋषिकेश की ओर से लगातार वाहनों की आवाजाही रहने से नगर क्षेत्र में दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। बाजार की सड़कें संकरी होने और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
पार्किंग शुल्क अधिक होने की आशंका में स्थानीय लोग अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े नहीं करते। सड़क किनारे ही वाहन छोड़ देते हैं। इससे राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मल्टीलेवल पार्किंग में 15 बसें और 50 से अधिक टैक्सी वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि पार्किंग दिसंबर माह तक ठेके पर दी गई है। ठेका अवधि समाप्त होने के बाद आगे की व्यवस्था तय की जाएगी।
विज्ञापन
पुरानी टिहरी सड़क पर बनी पर्यटन विभाग की पार्किंग को नगर पालिका को हस्तांतरण का जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। पार्किंग मिलने के बाद उसके बेहतर संचालन के लिए नियम बनाए जाएंगे।
- प्रशांत चौधरी, ईओ नगर पालिका चंबा
जारी-मुनेंद्र नेगी