सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Leopard attacks bike rider, villager injured

Tehri News: गुलदार ने बाइक सवार पर मारा झपटा, ग्रामीण घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks bike rider, villager injured
विज्ञापन
लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भागा, घायल को सीएचसी में किया गया भर्ती
Trending Videos

चिन्यालीसौड़। मणि-कुमराड़ा-स्यांयू सड़क पर बीते शुक्रवार रात्रि को गुलदार ने एक बाइक सवार व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो गुलदार भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बल्डोेगी निवासी मकान सिंह बीते शुक्रवार को बाइक से कुमराड़ा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचते ही गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इससे बाइक सवार नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को वहां से भगाया। घटना में गुलदार के नाखूनों के हमले में मकान सिंह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद अनुभाग अधिकारी केदार सिंह और वन बीट अधिकारी आजाद सिंह पवार अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी ली। रेंज अधिकारी जगमोहन सिंह गंगाड़ी ने कहा कि घायल का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed