{"_id":"6a2d4b78f4e03b86f10c5cbc","slug":"nainbagh-mourns-demise-of-shooter-jaspal-rana-market-remains-closed-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119503-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक में डूबा नैनबाग, बाजार बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक में डूबा नैनबाग, बाजार बंद रहा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनबाग(टिहरी)। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के निधन पर नैनबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नैनबाग व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर शोक सभा आयोजित की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नैनबाग तहसील की जौनपुर सिलवाड़ पट्टी स्थित ग्राम पंचायत टटोर के चिलामू गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र और प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, नरेश कवि बबलू, जगत रमोला, मोहन रावत, प्रदीप कवि और विनोद कवि ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और संघर्ष से देश व उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया तथा युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र के कई युवाओं को शूटिंग में प्रशिक्षित किया, जिनमें से कई आज विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, अजीत कंबोज, नागेंद्र सिंह चौहान, अरविंद कैंतुरा और अजीत रावत ने कहा कि जसपाल राणा क्षेत्र की पहचान थे और उन्होंने देश-दुनिया में नैनबाग का नाम रोशन किया। अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने वाले लोगों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जसपाल के निधन पर धनोल्टी प्रेसक्लब ने शोक जताया
थत्यूड़(टिहरी)। धनोल्टी-जौनपुर प्रेस क्लब अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित शोक सभा में सदस्यों ने उनके निधन पर शोक जताकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में धनोल्टी जौनपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश लेखवार, महासचिव दिनेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन थपलियाल, उपाध्यक्ष सुनील सजवाण, कोषाध्यक्ष मुकेश रावत, राजीव डोभाल, शिवांश कुंवर, शिवदयाल निराला, कुलदीप नेगी और नीरज बेलवाल आदि शामिल थे। संवाद