सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officers should resolve complaints within 15 days

Tehri News: अधिकारी 15 दिन में हल करें शिकातयें

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Officers should resolve complaints within 15 days
विज्ञापन
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में कम पहुंचे फरियादी
Trending Videos

पूल्ड हाउसों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत करें
नरेंद्रनगर(टिहरी)। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत यहां शोभन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में कम लोग ही पहुंच पाए जिससे कुल 18 शिकायतें ही दर्ज हो पाई। अधिकारियों को संबंधित शिकायतों का 15 दिनों में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
नगर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक भवन में एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल, रेंजर विवेक जोशी और सहायक अभियंता गौरव जुयाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में डौंर गांव के वीरेंद्र भंडारी ने आपदा से क्षतिग्रस्त भवन और खेत बदलने के लिए विस्थापन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन पूल्ड हाउसों का कार्य जल्द पूरा कर क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग और नालियों की मरम्मत करने की मांग की। धनेश पालीवाल ने मुख्य बाजार के बरामदे एवं सड़क से अतिक्रमण हटाने, कुमार खेड़ा निवासी सुभाष कुमार ने बारात घर में जाने का रास्ता बनाने, पिपलेथ निवासी मकान दास ने सड़क के कारण अनुसूचित जाति के चार परिवारों के भावन क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा देने की मांग की।
पिलड़ी दुआधार निवासी बलबीर सिंह ने पर जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक महेश गुसाईं ने संचालन किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ऐलम सिंह रावत, एसीएमओ डाॅ. चंदन मिश्रा, थानाध्यक्ष कृष्णाराज शर्मा, केशव जोशी, राजेंद्र सिंह राणा और राजपाल सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed