सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Priyanshu Rawat from Rudraprayag Commissioned as Lieutenant in Indian Army

Tehri News: रुद्रप्रयाग के प्रियांशु रावत बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 13 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu Rawat from Rudraprayag Commissioned as Lieutenant in Indian Army
सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रियांशु रावत माता-पिता के साथ। स्रोत परिजन
विज्ञापन
नई टिहरी। रुद्रप्रयाग जिले के थाती बड़मा गांव तथा वर्तमान में चौरास, कीर्तिनगर निवासी प्रियांशु रावत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा। परेड के दौरान उनके माता-पिता ने उनके कंधों पर सितारे सजाए।

प्रियांशु के पिता दिलवर सिंह रावत राजकीय शिक्षक संघ टिहरी के जिलाध्यक्ष एवं राजकीय इंटर कॉलेज चौकी डागर, कीर्तिनगर में शिक्षक हैं, जबकि माता मंगला रावत राजकीय इंटर कॉलेज रादूधार, जाखणीधार में शिक्षिका हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल में तथा कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनों को दिया। प्रियांशु के छोटे भाई दिव्यांशु रावत भी भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अगले वर्ष उनकी आईएमए पासिंग आउट परेड प्रस्तावित है। प्रियांशु की उपलब्धि पर विधायक विनोद कंडारी, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, अचला खंडेलवाल, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, जिला मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, विनोद पैन्यूली, सुशील तिवारी, जयप्रकाश डबराल, सुधाकांत गैरोला, हंसराज बिष्ट, अनिल आर्य, संजय गुसाईं, लोकेंद्र रावत और सुधांशु चौहान ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed