{"_id":"6a4271efce0b3d9c9a0b4755","slug":"relief-dandi-village-in-thauldhar-connected-by-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119832-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सड़क से जुड़ा थौलधार का डंडी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सड़क से जुड़ा थौलधार का डंडी गांव
Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया सड़क का लोकार्पण
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत डंडी सड़क मार्ग से जुड़ गया है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने नवनिर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। डंडी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक निधि से लगभग डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया। इसके लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से अब गांव तक आवागमन आसान होगा और दैनिक जरूरतों के साथ कृषि एवं अन्य कार्यों में भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डंडी गांव तक मोटर मार्ग पहुंचने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख भंडारी ने कहा कि विधायक निधि से स्वीकृत इस मोटर मार्ग का निर्माण कम समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। यह जनप्रतिनिधियों, कार्यदायी संस्था और ग्रामीणों के बेहतर समन्वय का परिणाम है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जमनेश्वरी नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, बीडीसी गोपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान कुसुम नौटियाल, गोविंद सिंह रावत, महावीर सेनवाल, रोबिन पंवार, संजय नौटियाल, आलोक जुयाल मौजूद रहे।