पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers adamant on demand to cancel auction of pasture land.

Tehri News: चारागाह भूमि की नीलामी निरस्त करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Mon, 29 Jun 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on demand to cancel auction of pasture land.
पैतृक भूमि पर ढोल-दमाऊं के साथ आज से होगा देवी-देवताओं का आह्वान
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। बौर और राम गांव की चारागाह भूमि की नीलामी निरस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों का धरना और क्रमिक अनशन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। छह जुलाई से पहली भूमि नीलामी की निविदा निरस्त न करने पर ग्रामीणों ने आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी।
सुल्याधार में ग्रामीणों ने पैतृक भूमि संरक्षण समिति के बैनर तले मांग के समर्थन में धरना दिया। ग्रामीणों की सहमति के बिना ही बौर गांव और राम गांव की करीब 79 नाली चारागाह की भूमि नीलामी का विरोध किया। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृषाली, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, अनीता पैन्यूली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। आरोप लगाया कि शासन प्रशासन भूमि माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए चारागाह की जमीन बेच रही है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, थौलधार के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार ने बताया कि नीलाम की जा रही भूमि पर ढोल-दमाऊं की थाप पर आज से स्थानीय देवी-देवताओं का आह्वान का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन गांव में एक युवक की मौत के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, पूर्व प्रधान खुशी लाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर रावत,ऋषिराम भट्ट, दिनेश भंडारी, शक्ति जोशी, सोबत सजवाण, संदीप नेगी, जयपाल राणावत, नत्थी सिंह कैंतुरा, रॉबिन राणा, अभिषेक कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed