पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shyama Devi bid a final farewell with teary eyes on the banks of the Yamuna.

Tehri News: यमुना तट पर नम आंखों से दी गई श्यामा देवी को अंतिम विदाई

Mon, 29 Jun 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Shyama Devi bid a final farewell with teary eyes on the banks of the Yamuna.
शोक में बंद रहा नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की माता श्यामा देवी का सोमवार को नैनबाग स्थित यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से स्थानीय लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छाई रही। शोक में नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार बंद रहा।
श्यामा देवी का बीते दिन दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चिलामू लाया गया जहां ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्यामा देवी के साथ बिताए गए पलों को याद कर गांव की महिलाएं रो पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम यात्रा नैनबाग स्थित यमुना घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुभाष राणा, दिवंगत जसपाल राणा के पुत्र युवराज सिंह ने दी। उनकी पुत्री सुषमा राणा सिंह ने भी कंधा देकर अपनी मां को भावभीनी विदाई दी। अंतिम संस्कार में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मसूरी नगर पालिका की अध्यक्ष मीरा सकलानी, जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, प्रधान मनीष चौहान, प्रदीप कवि, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, गौरव तिवारी, गंभीर सिंह रावत, देशवाल सिंह पंवार, श्याम सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed