सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shreya placed first in a science exhibition on the topic of Earth Conservation

Tehri News: पृथ्वी का संरक्षण विषय पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेया रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shreya placed first in a science exhibition on the topic of Earth Conservation
विज्ञापन
वनस्पति विभाग के द्वितीय सत्र में वक्ताओं ने रखे विचार
Trending Videos

नई टिहरी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय स्थिरता और हिमालयी कृषि वानिकी की विस्तृत जानकारी दी गई।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने शैक्षणिक कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्रों को प्रतिभाग करना चाहिए। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एलआर डंगवाल ने बताया कि विभाग की ओर से आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम के प्रथम चरण में पृथ्वी का संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. आशा डोभाल, डॉ. रविंद्र सिंह और डॉ. आशीष डोगरा रहे। प्रतियोगिता में श्रेया सेमवाल प्रथम, अनुष्का भद्री और फिजा परवीन तृतीय रही। दूसरे दिन हिमालय में सतत विकास हेतु कृषि-वानिकी विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसमें डॉ. भूपेंद्र सिंह बुटोला मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कृषि-वानिकी सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने उत्तराखंड में कृषि-वानिकी के उपयोग, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान और इस क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो डीके शर्मा और विशिष्ट पैनल के सदस्य मौजूद रहे। शैक्षिणक कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. शिवानी उनियाल, डॉ. पिया रायचौधरी, डॉ. प्रमोद उनियाल, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. प्रीति नैथानी, डॉ. मीनाक्षी रावत, उत्तम तोमर और रमेश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed