सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The enactment of Sita's abduction, Jatayu's murder and Bali's murder captivated the audience.

Tehri News: सीता हरण, जटायु और बाली वध के मंचन ने बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 28 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
The enactment of Sita's abduction, Jatayu's murder and Bali's murder captivated the audience.
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित रामलीला के सातवें दिन सीता हरण, जटायु वध, हनुमान-श्रीराम मिलन और बाली वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। सीता हरण के बाद जटायु और रावण के बीच संघर्ष और जटायु वध का दृश्य मार्मिक रहा। हनुमान-श्रीराम मिलन और बाली वध के प्रसंगों का कलाकारों ने प्रभावी मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर अभिनव थापर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण, संदीप शर्मा, व्यापार मंडलाध्यक्ष भगवान सिंह रावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, कुलदीप पंवार और आदी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed