सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Health Department has sent the revised DPR for the CCU to the government.

Tehri News: स्वास्थ्य विभाग ने सीसीयू की रिवाइज डीपीआर शासन को भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
The Health Department has sent the revised DPR for the CCU to the government.
विज्ञापन
भूमि की कमी होने से सीसीयू का निर्माण कार्य नहीं हो पाया था शुरू
Trending Videos


नई टिहरी। जिला अस्पताल के समीप स्वीकृत क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की रिवाइज डीपीआर स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेज दी है। पूर्व में भूमि की कमी आड़े आने से सीसीयू का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 2024 में सीसीयू निर्माण के लिए करीब 24 करोड़ की धनराशि जारी की थी लेकिन सीसीयू निर्माण के लिए जिला अस्पताल के समीप भूमि कमी आड़े आने से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। विधायक किशोर उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीसीयू यूनिट के लिए के लिए जिला अस्पताल के समीप आंखों अस्पताल की यूनिट और गत वर्षों में बनी वाहन पार्किंग को भी अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीयू यूनिट के लिए करीब 4600 वर्ग मीटर की भूमि की अस्पताल के पास ही आवश्यकता थी। इतनी भूमि की उपलब्ध न होने के कारण सीसीयू का निर्माण अटक गया। वाहन पार्किंग और आई यूनिट के अधिग्रहण के बाद स्वीकृत धनराशि के अलावा कार्यदायी संस्थान ने करीब आठ करोड़ रुपये की और जरूरत बताई जिसके बाद सीसीयू यूनिट के निर्माण पर करीब 32 से अधिक करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वास्थ्य विभाग ने गत दिनों शासन को भेज दी है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अस्पताल के पास 50 बेड क्षमता के सीसीयू यूनिट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।



जिला अस्पताल के पास सीसीयू यूनिट के निर्माण के लिए करीब 32़ 23 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। मामले में टिहरी विधायक उपाध्याय ने सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। जल्द धनराशि स्वीकृत हो उम्मीद है।

डॉ़ श्याम विजय, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed