फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two brothers caught during a vehicle check on charges of vehicle theft.

Tehri News: वाहन चोरी के आरोप में चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो सगे भाई

Sun, 26 Jul 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 26 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two brothers caught during a vehicle check on charges of vehicle theft.
चोरी की दो कार और दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन

नई टिहरी। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की दो कार और दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस की टीम बीती शाम को कुमाल्डा बैरियर और सत्यों रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध कार बैरियर से कुछ दूरी पहले रुककर वापस लौटने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक दोपहिया वाहन रखा मिला। पूछताछ में कार सवारों ने अपनी पहचान अंकित (21) और दीपक (22) निवासी लांघा क्षेत्र विकासनगर, देहरादून के रूप में बताई। दोनों आपस में सगे भाई हैं। जांच में कार चंबा क्षेत्र से चोरी की निकली, जबकि कार में रखा दोपहिया वाहन उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 17 और 18 जुलाई की रात रौसलीखाल-काणाताल क्षेत्र से कार और 23 व 24 जुलाई की रात डामटा क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उन्होंने 28 जून को ठांगधार-काणाताल क्षेत्र से एक अन्य कार चोरी करने की बात भी बताई। आरोपियों की निशानदेही पर सत्यों रोड के जंगल से चोरी की दूसरी कार और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुराने और कम उपयोग होने वाले वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते और मौका मिलने पर उन्हें देहरादून ले जाकर बेचने की योजना बनाते थे। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पहले त्यूणी क्षेत्र से एक अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने और उत्तरकाशी व देहरादून में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कही है। घटनाओं के संबंध में भी छानबीन की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed