{"_id":"69e602540eef982e2408d221","slug":"two-weddings-held-in-baurari-were-alcohol-free-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118484-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बौराड़ी में आयोजित दो शादियां हुई नशामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बौराड़ी में आयोजित दो शादियां हुई नशामुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नशामुक्त अभियान में शामिल हों युवा वर्ग
नई टिहरी। नशामुक्त विवाह समारोह का असर अब नगर क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। 19 अप्रैल को बौराड़ी में आयोजित मेहंदी समारोह में कॉकटेल पार्टी नहीं कराई गई। यहां आयुषी और पूजा ने अपनी शादी की मेंहदी रस्म को नशामुक्त रखते हुए शराब नहीं संस्कार का संदेश दिया।
जिला मुख्यालय के बौराड़ी नगर क्षेत्र में 19 अप्रैल को दो लड़कियों की मेहंदी रस्म थी। समारोह में कॉकटेल पार्टी नहीं रखी गई थी जिससे महिलाओं और अन्य कई लोगों ने उनके इस निर्णय की सराहना की। दुल्हन ने कहा कि शादी जीवन का पवित्र संस्कार है। ऐसे मौके पर शराब जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने सभी युवक-युवतियों और उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने विवाह समारोह को नशामुक्त बनाकर समाज से इस बुराई को समाप्त करने में अपना सहयोग दें। शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में परिवर्तन तभी संभव है, जब हम सभी अपनी परंपराओं को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि दोनों दुल्हनों ने नशामुक्त मेंहदी समारोह आयोजित कर समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य किया है। दोनों परिवारों को नशामुक्त विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। आयुषी के पिता राकेश भट्ट और पूजा के पिता नरेंद्र भट्ट के निर्णय की सभी मेहमानों ने सराहना की है।
Trending Videos