सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Unemployed youth duped of Rs 2.10 lakh in the name of job

Tehri News: नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से 2.10 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth duped of Rs 2.10 lakh in the name of job
विज्ञापन
पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
Trending Videos

नई टिहरी। टीएचडीसी के अधीन कार्य कर रही निटकॉन कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बेरोजगार युवकों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पिपोला निवासी अंकित कंडवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि वह रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। इस दौरान उसके चाचा कैलाश चंद ने बताया कि गोविंद रतूड़ी नाम का एक व्यक्ति खुद को टीएचडीसी में कार्यरत बताता था। वह कुछ पैसे लेकर नौकरी लगा रहा है। उन्होंने खुद भी उस व्यक्ति को नौकरी लगाने के लिए 30 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके भाई अमित कंडवाल भी आरोपी गोविंद से अगस्त 2025 में मिला था। तब उसने टीएचडीसी के अधीन कार्य कर रही कंपनी निटकॉन में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। नौकरी लगाने के बदले उसने हमसे 60 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने कहा कि नौकरी लगने के लालच में दोनों भाइयों ने आरोपी को अलग-अलग तिथियों में गूगल पे कर 60 हजार रुपये दे दिए।
पैसे लेने के बाद आरोपी गोविंद ने निटकॉन कंपनी में नौकरी लगाने का नियुक्ति पत्र दे दिया और छह नवंबर को आने को कहा। हम दोनों भाई नवंबर में उससे मिलने गए तो वह टालमटोल करने लगा। कई दिनों बाद पता चला कि गोविंद रतूड़ी फ्रॉड व्यक्ति है। जानकारी मिली कि उसने हम दोनों भाइयों के अलावा नौकरी लगाने के नाम पर पिपोला गांव के छह-सात लोगों से करीब 2.10 लाख रुपये लिए हैं। इसी तरह छोलगांव और अन्य गांव के लोगों से भी उसने नौकरी के नाग पर ठगी की है। पीड़ित बेरोजगार युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी गोविंद रतूड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनसे ठगी की गई 2.10 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

नौकरी के नाम पर ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच में पता चला है, कि आरोपी ने कई लोगों से पैसे लिए हैं। सभी साक्ष्य एकत्रित करने के बाद आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
- ऐश्वर्य पाल, कोतवाली निरीक्षक नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed