सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers outraged over auction of pasture land.

Tehri News: चारागाह भूमि की नीलामी पर भड़के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 20 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over auction of pasture land.
विज्ञापन
22 जून से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, भूमि बचाव आंदोलन संघर्ष समिति गठित

थौलधार ब्लॉक के 22 गांवोंके जनप्रतिनिधियों ने सुल्याधार में की महापंचायत
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के बोर और राम गांव की चारागाह की जमीन की नीलामी के विरोध में 22 गांव के जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत कर टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर 22 जून को जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर भूमि बचाव आंदोलन संघर्ष समिति का गठन किया।
शनिवार को थौलधार ब्लॉक के 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों ने सुल्याधार में महापंचायत कर जिला प्रशासन की ओर से बोर गांव और राम गांव की 1.572 हेक्टेयर (79 नाली) चारागाह भूमि की नीलाम करने का विरोध किया। इस दौरान चारागाह भूमि बचाव आंदोलन संघर्ष समिति का गठन किया जिसमें बोर गांव के पूर्व प्रधान नत्थी सिंह कैंतुरा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि 22 गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह भूमि उनके पशुओं की चारागाह है। यहीं से चारापत्ती एकत्रित करते हैं। यदि प्रशासन इस भूमि का उपयोग अस्पताल, विद्यालय, सरकारी भवनों अथवा अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए करता तो ग्रामीणों को आपत्ति कोई नहीं होती लेकिन बगैर ग्रामीणों को सूचना दिए ही प्रशासन ने चारागाह भूमि को बाहरी लोगों को औने-पौने दामों पर नीलाम कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराम भट्ट, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र रावत, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर रावत, यूकेडी के लुसुन टोडरिया, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, दिनेश भंडारी, बीडीसी ब्रह्मपाल राणावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed