{"_id":"69b16e64c9981ade120fc971","slug":"will-gather-public-support-from-dam-affected-villagers-tehri-news-c-50-1-nth1001-117757-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बांध प्रभावित ग्रामीणों से जुटाएंगे जन समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बांध प्रभावित ग्रामीणों से जुटाएंगे जन समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क बिजली-पानी को लेकर बांध विस्थापितों और प्रभावितों धरना जारी
नई टिहरी। बौराड़ी में बांध विस्थापित और प्रभावितों का निशुल्क बिजली, पानी दिए जाने की मांग को लेकर 12वें दिन भी धरना जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी ने कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए बांध प्रभावित विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों का जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
बौराड़ी के गणेश चौक में टिहरी बांध से मिलने वाले 12 प्रतिशत रॉयल्टी से बांध विस्थापित और प्रभावितों को निशुल्क बिजली पानी दिए जाने की मांग को लेकर संचालित पर बैठे लोगों ने निर्णय लिया की आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम आंदोलन के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने कहा कि टिहरी बांध से प्रभावित सभी विधानसभा के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाकर बिजली-पानी फ्री दिए जाने को लेकर समर्थन जुटाने का काम किया जाएगा। बताया गत मंगलवार को घनसाली और चमियाला के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
कहा कि टिहरी बांध के कारण टिहरी, प्रतापनगर, घनसाली विधानसभा सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, इसके अलावा देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और धनोल्टी विधानसभाओं के लोगों पर कहीं न कहीं इसका असर पड़ा है। बांध के कारण उत्तरकाशी जिले के भी कई गांव प्रभावित हुए हैं। टिहरी के लोगों ने बांध के कारण कई परेशानियां झेल रहे हैं इसलिए बांध से मिलने वाली रॉयल्टी बांध विस्थापितों और प्रभावितों के हक में खर्च की जानी चाहिए।
इस मौके पर अजय पंवार, विकास पंवार, सरोजनी देवी, हंसदी देवी, दीपा देवी, शशि बहुगुणा, मोनिका चौहान, सोनी सजवाण, ऊषा रावत, सुंदरा राणा, जुम्मा रावत, सुधा रावत, रुकमा परमार, सीता उनियाल, साहब सिंह सजवाण, उम्मेद रावत आदि मौजूद थे।
Trending Videos