सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth Parliament speech competition on 28th at SRT campus

Tehri News: एसआरटी परिसर में युवा संसद भाषण प्रतियोगिता 28 को

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament speech competition on 28th at SRT campus
विज्ञापन
नई टिहरी। भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित विकसित भारत युवा संसद का आयोजन जिलास्तर पर 28 फरवरी को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ़ शंकरलाल ने बताया कि युवा संसद में 18 से 25 वर्ष के युवक-युवतियां प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरु होगा। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य तथा उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले युवा संसद में प्रतिभाग करेंगा। प्रत्येक जिले से 10 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चुने जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाने वाले प्रतिभागियों को भारतीय संसद में विशेष सत्र में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। युवा संसद कार्यक्रम के तहत में भाषण का विषय आपातकाल के 50 वर्ष पर लोकतंत्र के लिए सबक निर्धारित है। भाषण की समय सीमा तीन मिनट है। भाषण अंग्रेजी और हिंदी में बोल सकते हैं। समन्वयक डॉ़ लाल ने युवाओं से mybharat.gov.in पर पंजीकरण करने को कहा है। कहा कि प्रतिभागी अपने साथ पहचानपत्र जरूर लाए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed