{"_id":"69dbf1b4d16599854e0b403b","slug":"12-roads-will-be-constructed-and-reconstructed-in-rudrapur-gadarpur-and-kichha-assembly-constituencies-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139837-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों का होगा निर्माण, पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों का होगा निर्माण, पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शासन ने रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण को मंजूरी दी यै। इनमें किच्छा विधानसभा क्षेत्र की सात, गदरपुर की तीन और रुद्रपुर की दो सड़कें शामिल हैं।
लोनिवि प्रांतीय खंड से मिली जानकारी के अनुसार किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नजीबीबाद के घौराधाम में दीवान झाला परिषद वाली सड़क के नव निर्माण के लिए 37.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। किच्छा के ग्राम आजाद नगर-नौगवा-मलपुरा मोटर मार्ग का प्रीमिक्स कारपेट से पुनर्निर्माण के लिए राज्य योजना से 42 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। राज्य योजना से किच्छा के भगवानपुर सड़क पर डामरीकरण के लिए 37.5 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। गदरपुर के सूरजपुर नंबर एक से सूरजपुर नंबर दो तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 37.50 रुपये स्वीकृत हुए हैं। गदरपुर के खोकनपाड़ा (कालीनगर) में इंटरलाॅकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण के लिए 73.50 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
गदरपुर के जयनगर चार कालोनी के विभिन्न आंतरिक मार्गों के इंटरलाॅकिंग टाइल्स से मार्गों के नव निर्माण के लिए 68 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। राज्य योजना से किच्छा के सिरौलीकलां वार्ड नंबर 17 में आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 73.25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों के सुधारीकरण के प्रथम चरण के लिए 81.50 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों के सुधारीकरण के दूसरे चरण के लिए 74.25 रुपये स्वीकृत हुए हैं। किच्छा के ग्राम गंगापुर स्थित मंदिर से सर्वजीत के खेत त़क मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 71.25 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। राज्य योजना से रुद्रपुर विधानसभा के केशरपुर मुख्य मार्ग श्मशानघाट तक सड़क निर्माण के लिए 47.75 लाख रुपये और रुद्रपुर के ही मानूनगर मुख्य मार्ग में महतोष मोड़ से अलखदेवी तक मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 37.50 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
-कोट:
स्वीकृत कार्यों को राज्यपाल की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के नौ माह में कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
-गजेंद्र सिंह मेहरा, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रपुर
.....................
Trending Videos