{"_id":"69ee6b31cae43745b40b1f78","slug":"50-acres-of-reeds-destroyed-by-fire-in-kelakheda-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-142126-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में आग से 50 एकड़ नरई जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में आग से 50 एकड़ नरई जलकर नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर की लोनिवि विश्राम गृह और पशु चिकित्सालय के पीछे रविवार को अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में भीषण आग से करीब 50 एकड़ नरई जलकर राख हो गई। सूचना पर गदरपुर और बाजपुर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि भीषण आग से कोई जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि खेत में नरई जलने से उनका लाखों रुपये के भूसे का नुकसान हुआ है। वहां फायरमैन देवेंद्र सिंह परगई, पंकज सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद परगई, वीरबल अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X