{"_id":"69ef47a9b5257c59fc089220","slug":"video-leopard-caught-in-chandpur-gopipura-of-kashipur-area-villagers-get-relief-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर क्षेत्र के चांदपुर, गोपीपुरा में पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर क्षेत्र के चांदपुर, गोपीपुरा में पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत
गायत्री जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:55 PM IST
Link Copied
पिछले तीन महीने से काशीपुर क्षेत्र के चांदपुर, गोपीपुरा में तेंदुएं को लेकर ग्रामीण दहशत थे। तेंदुएं ने ग्रामीणों के पालतू कुत्ते और गौशाला में बंधी बछिया को अपना निवाला बनाया था। रविवार तड़के तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुएं को वन विभाग ने घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। हेमपुर डिपो क्षेत्र के ग्राम चांदपुर, गोपीपुरा में तेंदुएं का आंतक था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की ओर से पांडे कालोनी ठाकुर फार्म के बगीचे में पिंजरा लगाया था। अक्सर तेंदुएं की आवाजाही इस क्षेत्र में देखी जा रही थी। रविवार तक तड़के तेंदुआ पिंजरा में कैद हो गया। तेंदुएं के पिंजरे में कैद होने के बाद उसकी गुर्राहट से आसपास के क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुएं को पिंजरे से फाटो रेंज के जंगल में ले गये। घने जंगल में तेंदुएं को सुरक्षित छोड़ा गया। पूर्व प्रधान कमलेश ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से बार-बार वन विभाग को तेंदुएं को पकड़ने के लिए कहा जा रहा था। वन विभाग ने तेंदुएं को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किये थे। आखिरकार तेंदुआं पकड़ा गया है, हालांकि अभी भी इस क्षेत्र में काफी तेंदुएं है। वन विभाग से समय-समय पर गश्त करने और अन्य तेंदुएं को पकड़ने की मांग की गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर था। इसके लिए वन कर्मियों की टीम ने घने जंगल में छोड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।