पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   90,000 new books arrived in two and a half months.

Udham Singh Nagar News: ढाई माह में पहुंची 90 हजार नई पुस्तकें

Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
90,000 new books arrived in two and a half months.
काशीपुर। ढाई माह बाद भी काशीपुर ब्लॉक को सभी नई पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। विभाग की ओर से 96 हजार किताबों की डिमांड भेजी गई थी जिसमें से 90 हजार किताबें मिल गई हैं। एक जुलाई से विद्यालय खुलने पर कई छात्र-छात्राओं के पुरानी पुस्तकों से ही अध्ययन करना पड़ेगा। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी बच्चों को नई किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। समय-समय पर विभिन्न विषयों की नई पुस्तकों की खेप सीआरसी और अन्य माध्यम से काशीपुर के स्कूलों में पहुंची हैं। अभी तक ब्लॉक को करीब 90 हजार पुस्तकें उपलब्ध होने की अधिकारी दावा कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने में मात्र दो दिन शेष है। शेष पुस्तकें पहुंचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। स्कूलों में बुक बैंक भी बनाए गए हैं। नई पुस्तकें आने के बाद पुरानी पुस्तकें जमा कर बुक बैंक में रख दी जाती हैं।
विज्ञापन

पुस्तक नोडल रबेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक में करीब 96 हजार पुस्तकों की डिमांड भेजी गई थी। इनमें अभी तक करीब 90 हजार से पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। पहली बार 4500 कॉपियां भी आई हैं जो विद्यालयों में पहुंचा दी गई है। बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि नई पुस्तकें लगभग आ चुकी है। इस बार कॉपियां भी आई है। जो पुस्तकें रह गई है वह भी शीघ्र पहुंच जाएंगी। स्कूलों में बुक बैंक भी बने हुए हैं। कोई भी छात्र बिना पुस्तक के नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed