{"_id":"6a4172b6ff6a53a72f0c8132","slug":"two-more-accused-arrested-in-the-vikrant-baghi-murder-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-143549-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विक्रांत बागी हत्याकांड मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विक्रांत बागी हत्याकांड मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, 29 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लालपुर में चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने दो किशोरों को भी संरक्षण में लिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात चौकी प्रभारी रंपुरा पंकज कुमार और चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लालपुर में हुए विक्रांत बागी हत्याकांड में नामजद सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर और अंकित सागर उर्फ गट्टी बाइक से ब्लॉक रोड होते हुए यूपी भागने की फिराक में हैं।
इस पर पुलिस टीम ने ब्लॉक रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। करीब पांच मिनट बाद तेज रफ्तार एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। गिरने से दोनों को मामूली चोटें भी आईं।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान सिप्पी सागर के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए जबकि अंकित उर्फ गट्टी के पास से 315 बोर का तमंचा मिला। पुलिस ने दोनों हथियारों की जांच की तो वे चालू हालत में पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण वे अपनी सुरक्षा के लिए तमंचे साथ रखते थे।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विक्रांत बागी हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश भाग रहे थे। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार, कारतूस और बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।
--
पूर्व में जा चुके हैं आरोपी जेल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। दोनों पर मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला और अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।