{"_id":"6a3d7bf236d0337c280ec837","slug":"a-fire-station-will-be-built-in-kashipur-at-a-cost-of-five-crore-rupees-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145027-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में पांच करोड़ से बनाया जाएगा फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में पांच करोड़ से बनाया जाएगा फायर स्टेशन
Fri, 26 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। औद्योगिक क्षेत्र व इसके आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के उद्देश्य से अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र बनाया जा रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फायर स्टेशन में हर सुविधाएं होंगी। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। काशीपुर को एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। यहां सैकड़ों छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। वर्तमान में यहां एक फायर स्टेशन मौजूद है लेकिन उसकी इमारत जर्जर हो चुकी है। इसी कारण अब नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। नए अग्निशमन केंद्र में चार गैराज बनाए जाएंगे। इसमें प्रशासनिक भवन और कर्मचारियों के लिए बैरक भी शामिल होंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय कक्ष भी होंगे। फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उपकरण भंडारण कक्ष और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। भवन का डिजाइन आधुनिक अग्नि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
--
औद्योगिक क्षेत्र लगातार हो रहा विकसित
काशीपुर में औद्योगिक क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यहां संचालित सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों के कारण आग लगने का जोखिम बना रहता है। मौजूदा फायर स्टेशन की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। ऐसे में एक नए और आधुनिक केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह नया केंद्र आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने में मदद करेगा।
कोट -
काशीपुर में पांच करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। बजट स्वीकृत हो चुका है जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
- श्याम सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी