{"_id":"6a3d7bacf1f30378320f0a3d","slug":"save-the-fields-campaign-event-today-foundation-stone-for-the-kashipur-bypass-construction-will-also-be-laid-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143415-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आज... काशीपुर बाईपास निर्माण का भी होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आज... काशीपुर बाईपास निर्माण का भी होगा शिलान्यास
Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गांधी पार्क में शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम के मंच से काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक अरोरा ने जनता के लिए पीने के पानी और हवा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य किसानों को अपनी जमीन खेती योग्य बनाने में मदद करना है। यह कार्यक्रम उपज में वृद्धि और किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्रित है। बताया कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का शासनादेश 23 जून को जारी हुआ था शुक्रवार को इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। 13.72 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य होगा। इस दौरान सीडीओ दिवेश शासनी भी मौजूद रहे।
आज वीआईपी कार्यक्रम, चयनित स्थल पर ही पार्क होंगे वाहन
आम और खास लोगों के लिए बनाई गई है अलग-अलग पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आज रुद्रपुर में प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के लिए पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजन, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और पत्रकारों के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस तरह रहेगी पार्किंग व्यवस्था:
- नैनीताल, हल्द्वानी और दिनेशपुर से आने वाली बसें व मैक्स वाहन सिडकुल क्षेत्र से डीडी चौक तक पहुंचकर यात्रियों को उतारने के बाद मोदी मैदान में पार्क होंगे।
- खटीमा, सितारगंज और किच्छा से आने वाले वाहन तीनपानी और महाराजा पैलेस मार्ग से होते हुए मोदी मैदान में पार्क होंगे।
- काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन गावा चौक और काशीपुर बाईपास मार्ग से अग्रसेन चौक के पास यात्रियों को उतारकर होमगार्ड्स मैदान में पार्क होंगे।
- रामपुर और बिलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन त्रिशूल चौक व रोडवेज क्षेत्र में यात्रियों को उतारने के बाद मोदी मैदान में खड़े किए जाएंगे।
- व्यक्तिगत कार व दोपहिया वाहनों के लिए सिंचाई विभाग परिसर और आवश्यकता पड़ने पर वेंडिंग जोन के बाहर हाईवे किनारे पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के वाहन न्यू ट्रैफिक लाइन में पार्क होंगे।
- वीआईपी वाहनों के लिए गांधी पार्क के बाहर विशेष पार्किंग बनाई गई है।