{"_id":"6a3d7c8686cd7574e4093325","slug":"congress-workers-angered-by-the-neet-paper-leak-burned-an-effigy-of-the-prime-minister-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-145003-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नीट पेपर लीक से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नीट पेपर लीक से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Fri, 26 Jun 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। नीट और यूजीसी नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
उन्होंने एसडीएम की गैरमौजूदगी में कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने और पेपर लीक के कारण आत्मघाती कदम उठाने वाले युवाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, पूर्व दायित्वधारी कदीर अहमद, अधिवक्ता सतनाम सिंह, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव हरभजन सिंह, सभासद महेश आशु, आदित्य चानना, पूरन बिष्ट, भूपेंद्र कौर बेदी आदि थे।