फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A high-tech CT scan lab will soon start at the medical college.

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा हाईटेक सीटी स्कैन लैब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A high-tech CT scan lab will soon start at the medical college.
रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एक अत्याधुनिक सीटी स्कैन लैब शुरू होने वाला है। इस हाईटेक लैब के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में सीटी स्कैन की सुविधा केवल जिला अस्पताल की लैब में उपलब्ध है जिससे मरीजों को अक्सर प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नई सुविधा मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। इसमें मल्टी-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है जो शरीर के विभिन्न अंगों की विस्तृत छवियां प्रदान करने में सक्षम है। इस परियोजना पर करीब पांच करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। लैब के संचालन के लिए विशेषज्ञ तकनीशियनों की टीम को प्रशिक्षित किया गया है। प्रतिदिन लगभग 50 से 70 मरीजों के सीटी स्कैन होने का अनुमान है। इससे जिला अस्पताल पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

---
बीमारियों का सटीक निदान करने में मददगार
नई सीटी स्कैन लैब आधुनिक तकनीक से लैस है। यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाली छवियां उत्पन्न करती है, जिससे डॉक्टरों को बीमारियों का सटीक निदान करने में मदद मिलेगी। यह विशेष रूप से मस्तिष्क, छाती और पेट से संबंधित जटिल समस्याओं की पहचान के लिए उपयोगी होगी। पुरानी मशीनों की तुलना में यह कम समय में अधिक विस्तृत स्कैन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीटी स्कैन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा
इस हाईटेक लैब के शुरू होने से मरीजों को कई तरह से सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें अब सीटी स्कैन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और रिपोर्ट भी जल्द प्राप्त होगी। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी।
---
मेडिकल कॉलेज को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी ज्वाॅइनिंग से अब स्किन, बाल और नाखून संबंधी बीमारियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही संभव हो सकेगा। डॉ. अग्रवाल के ज्वाॅइन करने के साथ ही अस्पताल में त्वचा रोग ओपीडी शुरू कर दी गई है। हालांकि इनसे पहले भी दो चिकित्सक इस विभाग में सेवा को दे रहे हैं।

---
वर्जन:
हाईटेक सीटी स्कैन लैब बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में सीटी स्कैन हो रहे हैं। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed