फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angered by the failure to arrest the accused, people staged a protest at the Kotwali police station.

Udham Singh Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Angered by the failure to arrest the accused, people staged a protest at the Kotwali police station.
बाजपुर कोतवाली गेट पर सांकेतिक धरना देते लोग। संवाद
बाजपुर। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। मौके पर पहुंचे कोतवाल नरेश चौहान ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बीती 12 जुलाई को गांव गोबरा नंबर आठ निवासी मनदीप सिंह खेत पर धान की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। घेराबंदी कर आरोपियों ने लोहे रॉड, तमंचे से हमला कर दिया। गोली लगने से मनदीप सिंह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल के भाई कुलदीप सिंह की तहरीर पर आरोपी संदीप सिंह उर्फ पम्मू, रमेश सिंह मेशी, बंटी, अंग्रेज सिंह, छिंदर सिंह, पवन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र उर्फ सोनू शर्मा की अगुवाई में घायल के परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोतवाली गेट पर सांकेतिक धरना दिया। जिला पंचायत सदस्य शर्मा ने पुलिस अफसरों पर जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गोली लगने से घायल मनदीप सिंह का इलाज चल रहा है। वहां पूर्व सभासद राजकुमार, रमेश सिंह, स्वयंवर सिंह, पहलवान सिंह, राणो कौर, गुरमेल कौर, छिन्दो कौर, लियाकत अली, संजय रूहेला, सुभाष आदि थे।
विज्ञापन


कोट
बाजपुर के गांव गोबरा फायरिंग मामले में नामजद आरोपी अंग्रेज सिंह, शैलेंद्र उर्फ छिन्दर सिंह निवासी गोबरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत पुलिस टीम के साथ जुटे हैं। -अखलेश कुमार सर्किल अधिकारी बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed