फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Out-of-control tempo hits bike; rider dies.

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control tempo hits bike; rider dies.
चंदन सिंह बिष्ट फाइल फोटो
पंतनगर। क्षेत्र में देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से परिवार से कोहराम मचा है। ग्राम जवाहर नगर निवासी चंदन सिंह बिष्ट (57) पुत्र स्व. गुरु बहादुर सिंह बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी बाइक से नगला बाईपास से गोलगेट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरेली फर्नीचर के पास विपरीत दिशा से अमरूद लादकर हल्द्वानी की ओर जा रहे टेंपो में पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही चंदन की बाइक से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद परिचित तत्काल अपने वाहन से चंदन को रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह निजी व्यवसाय करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। चंदन के माता-पिता पंतनगर विवि में ही कार्यरत थे जो विवि से सेवानिवृत्त होने के बाद जवाहर नगर में ही बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed