सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of demanding extortion of Rs 2.5 lakh from Hotel Association President in bageshwar

Bageshwar: होटल एसोसिएशन अध्यक्ष से रंगदारी मांगने का आरोप, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर में होटल कारोबारी से ढाई लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Accused of demanding extortion of Rs 2.5 lakh from Hotel Association President in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर में जिला मुख्यालय के होटल कारोबारी और एसोसिएशन के अध्यक्ष से ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल वनवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos

होटल कारोबारी विक्रम सिंह दानू ने 16 मार्च को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि गरुड़ के रीठा निवासी गोपाल राम उर्फ गोपाल वनवासी उनसे रंगदारी मांग रहा है और पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह सोशल मीडिया पर उनके होटल के खिलाफ भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट डाल रहा है। उन्हें फोन कर धमकी दी जा रही है कि यदि मोटी रकम नहीं दी गई तो होटल को अवैध बताकर कोर्ट में याचिका दायर करेगा और भवन को बुलडोजर से ध्वस्त करवा देगा। बताया कि विगत सोमवार को जिला न्यायालय मार्ग स्थित एक मंदिर के पास हुई मुलाकात के दौरान आरोपी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पहले पांच लाख रुपये की मांग की जो बाद में ढाई लाख रुपये पर आकर रुकी। वादी का दावा है कि उनके पास इस पूरी बातचीत की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। प्रभारी कोतवाल मनोहर चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली की धारा 308 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी 40 हजार वसूलने का आरोप
तहरीर में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दानू ने बताया कि गोपाल वनवासी उन्हें पिछले काफी समय से डरा-धमका रहा था। अनावश्यक विवाद और बदनामी से बचने के लिए उन्होंने पूर्व में आरोपी को 40 हजार रुपये की धनराशि दे दी थी। पीड़ित का आरोप है कि एक बार रकम हाथ लगने के बाद आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और उसने दबाव बनाकर अब लाखों रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed