सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three and a half lakh rupees defrauded from demat account

Udham Singh Nagar News: डिमैट अकाउंट से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees defrauded from demat account
विज्ञापन
सितारगंज। वार्ड नंबर आठ निवासी एक व्यक्ति के साथ डिमैट अकाउंट के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पांच लाख रुपये का लाभ दिलाने का झांसा देकर पहले एक लाख पांच हजार रुपये पंजीकरण के नाम पर जमा कराए। बाद में पीड़ित के डिमैट अकाउंट से यह रकम निकाल ली गई।
Trending Videos




पीड़ित संजय अग्रवाल ने बताया कि करीब एक साल पहले गुजरात निवासी राहुल नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था। राहुल ने अपनी कंपनी में पंजीकरण कराने और पांच लाख रुपये का लाभ दिलाने का प्रस्ताव दिया। संजय ने राहुल पर भरोसा कर एक लाख पांच हजार रुपये देकर पंजीकरण करा लिया। आरोप है कि इसके बाद राहुल ने संजय को बिना जानकारी दिए उनके डिमैट अकाउंट का यूजर आईडी हासिल कर ली। राहुल ने इस यूजर आईडी का इस्तेमाल कर संजय के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed