सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of extortion in the name of getting a dumper released, FIR registered against BJP leader

Rudrapur: डंपर छुड़वाने के नाम पर रंगदारी का आरोप, भाजपा नेता पर FIR दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 14 May 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में डंपर छुड़वाने के नाम पर हर महीने 70 हजार रुपये की कथित रंगदारी वसूलने के आरोप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Accused of extortion in the name of getting a dumper released, FIR registered against BJP leader
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में डंपर छुड़वाने के नाम पर 70 हजार महीने की रंगदारी के आरोपों से घिरे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है।

Trending Videos

जाफरपुर निवासी डंपर स्वामी राम सिंह पुत्र फूल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि विकास सागर निवासी इंदिरा कॉलोनी पिछले कई महीनों से उनके दो वाहनों से रेता-बजरी ढुलाई के नाम पर प्रतिमाह 70 हजार रुपये वसूल रहा था। आरोप है कि अभियुक्त खुद को प्रभावशाली बताते हुए भरोसा देता था कि अगर वाहन ओवरलोडिंग या कागजों की कमी में पुलिस या कोई विभाग पकड़ता है तो वह बिना किसी जुर्माने के वाहन छुड़वा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह के मुताबिक, 14 अप्रैल को राम सिंह के वाहन का पुलिस ने 77 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद रामसिंह ने विकास सागर से संपर्क किया। आरोप है कि विकास ने उन्हें बिलासपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बुलाया और फिर अपने साथ सीओ सिटी कार्यालय ले गया। वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद उसने दावा किया कि मामला सुलझ गया है। आरोप है कि बाद में अभियुक्त उन्हें अपने बताए स्थान पर छोड़ने के बहाने ले गया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इधर, मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। बढ़ते राजनीतिक दबाव और जांच के बाद अब पुलिस ने विकास सागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष को अभियुक्त ने दिया इस्तीफा, मंजूर

रुद्रपुर। प्राथमिकी होने के बाद विकास सागर ने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल को इस्तीफा सौंप दिया। जिसमें उसने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर उसे झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभियुक्त पर प्राथमिकी होने के बाद जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा उसे निष्कासित करने ही वाली थी उससे पहले ही उसने इस्तीफा दे दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

सबूत और बयान के बाद भी अभियुक्त पर पुलिस हो रही मेहरबान : ठुकराल

रुद्रपुर। डंपर वसूली प्रकरण में प्राथमिकी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बुधवार को सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता कर मामले में पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस तमाम सबूतों और बयानों के बाद भी अभियुक्त पर मेहरबान नजर आ रही है। पर्याप्त साक्ष्य होने के बाद भी प्राथमिकी में जानबूझकर हल्की धाराएं लगाई गई हैं जबकि कानूनन यह सीधे तौर पर लूट और रंगदारी का मामला बनता है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह डरा-धमकाकर और पद का प्रभाव दिखाकर अवैध रूप से पैसे की मांग की गई है उसे देखते हुए प्राथमिकी में तत्काल प्रभाव से लूट और रंगदारी की संगीन धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए।

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अभियुक्त विकास सागर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed