सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people including a teacher who was returning home after buying a new car died in an accident

VIDEO: नई कार खरीद कर घर जा रहे शिक्षक समेत हादसे में दो की मौत

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Thu, 14 May 2026 03:38 PM IST
Two people including a teacher who was returning home after buying a new car died in an accident
नई कार खरीद कर हल्द्वानी से चंपावत जा रहे शिक्षक की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो और दूसरी कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चंपावत जिले के जीआईसी बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे। मंगलवार की रात कार खरीद कर घर लौट रहे थे। शिक्षक की कार की नानकमत्ता हाइवे स्थित दहला चौराहे के समीप खटीमा की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दूसरी कार में सवांर दीपांत सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी हरि शिव नाथ मंदिर आवास-विकास किच्छा और संजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षक संजय के मित्र शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना अनुज सक्सेना व मनप्रीत सिंह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपांत सिंघल को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक संजय पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दीपांत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वेतन वृद्धि की मांग पर फरीदाबाद सिटी बस चालक हड़ताल पर

14 May 2026

हमीरपुर: ट्रक से कुचलकर दूल्हे के भांजे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

14 May 2026

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर व मंत्री बेबी रानी मौर्य

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं ब्रह्मकुमारी बहनें, बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार

14 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि, कुछ ही देर में बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा

14 May 2026

छेहरटा थाना पुलिस ने देसी पिस्टल समेत आरोपी को दबोचा

14 May 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी गौशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने स्वामणि की सेवा की

कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, नीचे दबने से साइकिल सवार की मौत

14 May 2026

VIDEO: लखनऊ के गुडंबा में इंजीनियर के घर लगी आग, अफरा-तफरी

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार: कुछ ही देर में बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा

14 May 2026

VIDEO: कुछ ही देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, लोगों का आना शुरू

14 May 2026

Ujjain News: चांदी के मुखौटे और फूलों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

14 May 2026

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया मदद का आश्वासन, VIDEO

14 May 2026

Kanpur: शत प्रतिशत रहा ऑक्सफोर्ड विद्यालय का रिजल्ट, छात्रों में उत्साह

14 May 2026

टूटी नाली से दुकानदार परेशान, राहगीरों को उठानी पड़ रही दुर्गंध; VIDEO

13 May 2026

पीडीडीयू नगर के व्यापारियों के पुनर्वास की मांग के लिए डीएम से मिलने का निर्णय, VIDEO

13 May 2026

मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, VIDEO

13 May 2026

भाजपा कार्यकर्ता ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, VIDEO

13 May 2026

सोनभद्र में कई स्कूलों के सामने शराब की दुकानें, VIDEO

13 May 2026

भदोही में आंधी-बारिश से गिरे पेड़, रास्ते हुए बाधित; VIDEO

13 May 2026

जामुनवाला लूटकांड: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया लूटकांड का खुलासा

13 May 2026

सागर जिला अस्पताल में हंगामा: कूलर की ठंडी हवा के लिए भिड़े मरीज, महिला वार्ड में जमकर चले लात-घूंसे

13 May 2026

Roorkee: स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन ने उन पर लगे आरोपों को बताया निराधार, की प्रेसवार्ता

13 May 2026

Rudraprayag: केदारनाथ जा रही दिल्ली की कार जवाड़ी बाईपास पर खाई में गिरी, एक की मौत

13 May 2026

गुरुग्राम में आंधी के साथ ही बारिश, ग्रेटर नोएडा में भी बदला मौसम

13 May 2026

VIDEO: यमुना में डूबने से चार की गई जान, इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में मचा कोहराम

13 May 2026

VIDEO: आगरा कॉलेज में 66 कर्मचारियों की भर्ती में फंसे पांच पूर्व प्राचार्य, प्राथमिकी दर्ज

13 May 2026

VIDEO: यमुना के घाटों पर लगे जानकारी वाले बोर्ड, तैराक पुलिसकर्मी होंगे तैनात

13 May 2026

VIDEO: फास्ट फूड की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, दुकानदार का मोबाइल लेकर खाते से पार किए 1.25 लाख

13 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed