सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress workers created ruckus when injured bike rider did not get help

Bajpur: घायल बाइक सवार को मदद नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, सरकार का पुतला फूंककर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 14 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर में निर्माणाधीन पुल से टकराकर गंभीर रूप से घायल युवक को आर्थिक मदद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम लगाया।

Congress workers created ruckus when injured bike rider did not get help
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी और अन्य लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर में निर्माणाधीन पुल से टकराकर घायल हुए बाइक सवार वीरेंद्र को मदद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम लगाया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत मेें लिया।

Trending Videos

30 अप्रैल को गांव लखनपुर निवासी वीरेंद्र बाइक से लौट रहा था। बेरिया दौलत रोड पर निर्माणाधीन लेवड़ा नदी पुल से वह टकराकर वह घायल हो गया। काशीपुर के अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इलाज के लिए पीड़ित परिवार को धनराशि नहीं मिलने से नाराज समर्थक युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हरभजन सिंह के साथ शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के समर्थक कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, सीएम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की।

इस पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हरभजन सिंह सहित चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली कक्ष के बैठा दिया। अन्य भीड़ को कड़ी फटकार देते हुए खदेड़ दिया। उसके बाद किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग सहित अन्य कांग्रेसी पहुंचे। कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता की जिस पर सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवा कांग्रेस जिला महामंत्री हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह, पंकज कुमार, संदीप सिंह सहित चार लोगों पर पुलिस एक्ट तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed