{"_id":"6a5fc4122f0d8fae2a0f6180","slug":"admissions-to-polytechnics-will-begin-today-on-a-first-come-first-served-basis-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-146270-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पॉलीटेक्निक में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आज से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पॉलीटेक्निक में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आज से होंगे प्रवेश
Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। अब बुधवार से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। संस्थान में अभी तक 318 प्रवेश हो चुके हैं। 14 अगस्त तक इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान पहुंचकर दस्तावेज के भौतिक सत्यापन कराने के बाद प्रवेश करा सकते हैं।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आठ जून को राजकीय पॉलीटेक्निक में संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक्स-2026 हुई थी। इसमें फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियर, आईटी, कृषि, केमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी पेंट आदि ब्रांचों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। 876 अभ्यर्थियों ने पी ग्रुप, ई ग्रुप, ए ग्रुप में परीक्षा दी थी। उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 जून से दो जुलाई तक प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया चली। दूसरे चरण की 13 से 18 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चली। इस दौरान दस्तावेज का भौतिक सत्यापन के बाद अभी तक 318 छात्रों के प्रवेश हो पाए हैं। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि 400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दो चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी तक ई ग्रुप में 238, पी ग्रुप में 42, ए ग्रुप में 38 छात्रों के प्रवेश हो चुके हैं। बुधवार से संस्थान में नियमों के तहत प्रवेश होंगे।