फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the occupation of the farm was opposed, an extortion demand of five lakh rupees was made.

Udham Singh Nagar News: खेत पर कब्जे का विरोध किया तो पांच लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
When the occupation of the farm was opposed, an extortion demand of five lakh rupees was made.
जसपुर। खेत पर जबरन कब्जे का प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के गांव फतेहुल्लागंज निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वर्ष 2020 में उन्होंने ग्राम संयासियोवाला स्थित 0.809 हेक्टेयर कृषि भूमि विधिवत बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। तभी से उस पर काबिज हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही रंगदारी की मांग कर उन्हें खेत में तारबाड़ करने से भी रोक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि 17 जुलाई की सुबह वह अपने खेत पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे और धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम न देने पर जमीन पर कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस कार्रवाई से न डरने की बात कह रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा करने की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआई ललित सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed