{"_id":"699f4177107adcb2980fa17b","slug":"akash-chauhan-and-kanishka-manchanda-won-the-100-meter-race-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-137746-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में आकाश चौहान और कनिष्का मनचंदा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में आकाश चौहान और कनिष्का मनचंदा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर में आयोजित खेलों में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। विवि
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच फाइनल प्रतियोगिताएं खेली गईं। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के आकाश चौहान प्रथम, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के अंशुल द्वितीय और दून विश्वविद्यालय, देहरादून के जय चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की कनिष्का मनचंदा प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की नेहा द्वितीय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल की सोनिया तृतीय रहीं।
लंबी कूद के महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल की जसकरन कौर प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की निक्की पांडे द्वितीय एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून की खुशी सिंह तृतीय स्थान, कबड्डी पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल एवं दून विश्वविद्यालय, देहरादून के बीच हुआ। महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालयय, अल्मोड़ा के बीच मुकाबला खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं दून विश्वविद्यालय, देहरादून के बीच हुआ।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के बीच हुआ। वहीं महिला वर्ग में भी कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल की टीमें आमने-सामने रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल और दून विश्वविद्यालय, देहरादून के बीच मुकाबला हुआ। महिला वर्ग में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के बीच प्रतियोगिता खेली गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के बीच मैच खेला गया। महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के बीच मुकाबला हुआ। इस अवसर पर प्रभारी शारीरिक शिक्षा डाॅ. जी.एस. बोहरा, डाॅ. पूनम त्यागी, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. भास्कर तिवारी, डाॅ. पारस, प्रभाकर जोशी एवं चीफ रेफरी रमेश खरकवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-इंसेट
आज होगा खेल महोत्सव का भव्य समापन
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि स्टीवेंसन स्टेडियम में आज करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि की ओर से आशीर्वचन दिए जाएंगे। समारोह में प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X