{"_id":"69a01823ae0d982c1709802b","slug":"video-dm-furious-over-slow-pace-of-construction-of-khatima-majhola-road-seeks-clarification-from-nh-assistant-engineer-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा-मझोला मार्ग के निर्माण की धीमी गति पर भड़के डीएम, एनएच के सहायक अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा-मझोला मार्ग के निर्माण की धीमी गति पर भड़के डीएम, एनएच के सहायक अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण
गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:23 PM IST
Link Copied
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को मेलघाट मार्ग के चौड़ीकरण व सड़क सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नव निर्मित सीएस डी कैंटीन निरीक्षण कर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने खटीमा-मझोला मार्ग निर्माण का निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता एनएच को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिन में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई ,तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने धूल मिट्टी से राहगीरों के बचाव के लिए निरंतर पानी छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने हल्दीघेरा गांव में निर्माणाधीन हाईटेक गौशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एसडीएम तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज अग्रवाल,सतीश भट्ट, मनोज साही, गुरप्रीत खिंडा, सहायक अभियंता एनएच विनोद कुमार आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।