{"_id":"699f41e520565ba2180e0bc5","slug":"the-athletes-won-12-medals-including-five-gold-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139703-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत हासिल किए 12 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत हासिल किए 12 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में पदक प्राप्त खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-कोच
Link Copied
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत दस पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बेंगलुरू कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन हो गया है। बीती 21-22 फरवरी को देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग क्लासिक स्टेट चैंपियनशिप हुई।
Trending Videos
इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर सब जूनियर में शिव ने स्वर्ण, रानी ने स्वर्ण, खुशबू ने स्वर्ण, आहना सिंह ने रजत, शदमान अली ने कांस्य, शिखर सिंह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर में शिवानी ने स्वर्ण, हरमन सिंह ने स्वर्ण, गुरमुख सिंह ने स्वर्ण, कुसमी ने कांस्य, रूपाली ने कांस्य, शक्ति सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ी स्टेडियम में कोच जसविंद कौर जस्सी से प्रशिक्षण लेते हैं। मुख्य अतिथि एशिया पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की महासचिव तटियाना रोमानिया ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री फैयाज अहमद, कोच जसविंदर कौर जस्सी, संतोष कौर, बेबी कौर ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X