सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Animal lovers and locals clash over beating of a dog, leading to commotion

Udham Singh Nagar News: कुत्ते को पीटने पर पशु प्रेमी और स्थानीय लोग आपस में भिड़े, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers and locals clash over beating of a dog, leading to commotion
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के भूत बंगला में कुत्ते को पीटने के आरोप के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट दिया। इसकी सूचना मिलते ही पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने रम्पुरा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार दोपहर को भूत बंगला बस्ती के कुछ बच्चों ने एक लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीट दिया। इस वजह से कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया। जब इसकी सूचना रुद्रपुर के पशु प्रेमियों को लगी तो महिलाओं के साथ बस्ती में पहुंचे और घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पर रम्पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि बच्चों ने नादानी में कटखने कुत्ते को पीट दिया था और महिलाओं ने बच्चों को उठक-बैठक लगवा कर उन्हें सजा दी और फिर एक राय होकर घर पर धावा बोल दिया। वहीं पशु प्रेमियों ने स्थानीय लोगों पर उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करवा दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed