सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children's education journey has become expensive, parents are worried

Udham Singh Nagar News: बच्चों की पढ़ाई का सफर हो गया महंगा, अभिभावक परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Children's education journey has become expensive, parents are worried
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने प्रदेशभर में स्कूली बस और वैन से आने-जाने का न्यूनतम किराया बढ़ा दिया है। बस में अब बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को 2200 रुपये और वैन से भेजने के लिए 2100 रुपये किराया देना होगा। एसटीए के इस निर्णय से अभिभावकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
Trending Videos

एसटीए की ओर से स्कूल बसों और वैन के किराये में वृद्धि किए जाने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि वैसे ही हर साल स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस आदि में बढ़ोतरी हो रही है। अब स्कूल बसों और वैन के किराये में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी से उन आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। अभिभावकों का कहना है कि इतनी महंगाई में बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्य परिवहन प्राधिकरण और सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। कई अभिभावकों ने तो निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी तक भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभिभावकों का कहना
सरकार और स्कूलों की मिलीभगत से किराये में बढ़ोतरी की गई है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस स्थिति में हम अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने पर विचार करेंगे। एसटीए को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। - दिनेश प्रजापति, रुद्रपुर

--

बच्चों की पढ़ाई महंगी होती जा रही है। बसों का किराया हर साल बढ़ता है लेकिन आदमी की आय बढ़ नहीं रही है। किराया बढ़ने से बच्चों को पढ़ाने का बोझ बढ़ जाएगा। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - गौरव कुमार, रुद्रपुर

--

ने कहा उनका बच्चा कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऊपर से वैन का किराया बढ़ा दिया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। सरकार को यह आदेश वापस लेना चाहिए। वंदना द्विवेदी, मालवा फार्म, काशीपुर
--

मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांच बच्चा पढ़ता है। वैन से बच्चे को स्कूल भेजते हैं। इसका करीब नौ सौ रुपये वहन करते हैं। किमी के हिसाब से दर तय की है। इससे एसटीए के आदेश दिखाकर स्कूल संचालक अभिभावकों से दोगुना किराया वसूलेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। - संजय रावत, जसपुर खुर्द

--

मेरे दो बच्चे वैन से स्कूल जाते हैं। किलोमीटर के हिसाब से स्कूल वैन और बस का किराया तय करने से अभिभावकों की कमर टूट जाएगी। सरकार को जनहित में इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। - निजाम अली, मोहल्ला बांसफोड़ान
--
लोग पहले से महंगाई की मार झेल रहे हैं। अब स्कूल वैन और बस का किराया किलोमीटर के हिसाब से तय कर दिया गया है, यह गलत है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। पूर्व की भांति ही किराया रहना चाहिए। - सुमित अग्रवाल, साईं धाम कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed