फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress MLA creates ruckus at Rudrapur police station over Mohan Kheda detention

UK: मोहन खेड़ा को फिर पकड़ने पर भड़के बेहड़, गुस्से में पटका मोबाइल; बोले- मेरी गारंटी के बाद भी क्यों उठाया

Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली में एसओजी की ओर से कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा को दोबारा हिरासत में लिए जाने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों के सामने कड़ा विरोध जताया।

विज्ञापन
Congress MLA creates ruckus at Rudrapur police station over Mohan Kheda detention
रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा को एसओजी की ओर से दोबारा हिरासत में लिए जाने पर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ पुलिस की कार्रवाई से नाराज हो गए। एसपी सिटी और पुलिस अधिकारियों के सामने उन्होंने कड़ा विरोध जताया और गुस्से में अपना मोबाइल टेबल पर पटक दिया।

विज्ञापन


विधायक बेहड़ का आरोप है कि पूर्व में उन्होंने कोतवाली प्रभारी और पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मोहन खेड़ा की जिम्मेदारी और गारंटी ली थी। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया। विधायक ने इसे जनप्रतिनिधि के भरोसे और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को मोहन खेड़ा से पूछताछ करनी थी तो उन्हें बुलाया जा सकता था। इस तरह दोबारा हिरासत में लेना उचित नहीं है। विधायक ने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधि की बात की कोई कीमत नहीं रहेगी तो पुलिस प्रशासन पर कौन विश्वास करेगा। विधायक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक इशारों पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed