सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crackdown on drug smugglers, property worth Rs 6.70 crore of two drug smugglers to be confiscated

Udham Singh Nagar News: नशा तस्करों पर शिकंजा, दो नशा तस्करों की 6.70 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers, property worth Rs 6.70 crore of two drug smugglers to be confiscated
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर आ गई है। एसएसपी अजय गणपति ने दो बड़े नशा तस्करों की लगभग 6.70 करोड़ की अवैध संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

स्मैक तस्कर रिफाकत और गांजा तस्करी के सरगना संजय गुप्ता की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इन संपत्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा। पुलिस की ओर जारी बयान में बताया गया है कि थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एक जनवरी 2025 को पुलिस चेकिंग के दौरान, अभियुक्त रिफाकत निवासी फतेहगंज पश्चिम, जिला बरेली ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1060 ग्राम स्मैक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रिफाकत की आर्थिक गतिविधियों की गहनता से जांच की गई। उसके नाम पर लगभग 3.70 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां पाई गईं। इन संपत्तियों की कुर्की के लिए बीती 19 मार्च को सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली के पोर्टल पर मामला दर्ज किया गया है।

--
गांजा तस्कर संजय गुप्ता की तीन करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
गांजा तस्करी के सरगना संजय गुप्ता की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी। 11 अप्रैल 2025 को जिले के थाना पुलभट्टा में वाहन से 434.748 किलो गांजा बरामद होने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान संजय गुप्ता निवासी दुधिया नगर रुद्रपुर का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया। संजय अन्य राज्यों से गांजा लाकर उत्तराखंड में तस्करी करता है। स्वयं को बचाने के लिए वाहनों को अन्य व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत करवाता था।
जांच में पाया गया कि संजय गुप्ता ने नशे के कारोबार से लगभग तीन करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए बीते 19 मार्च को सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
--
रिफाकत का आपराधिक इतिहास, दर्ज मामले
एफआईआर नंबर वर्ष धाराएं थाना जनपद
493A- 2009- 147/148/380/324/323/506 आईपीसी- कोतवाली फतेहगंज पश्चिम
बरेली

683-
2010- 302/201- कोतवाली फतेहगंज- पश्चिम बरेली
389-
2012- 8/21 एनडीपीएस एक्ट-कोतवाली फतेहगंज -पश्चिम बरेली

252-
2015-13 जुआ अधिनियम-कोतवाली फतेहगंज पश्चिम बरेली

295-
2017- 8/21 एनडीपीएस एक्ट-कोतवाली फतेहगंज- पश्चिम बरेली

230-
2019- 8/21 एनडीपीएस एक्ट-कोतवाली फतेहगंज- पश्चिम बरेली

378-
2019- 147/148/149/302/34 आईपीसी- कोतवाली फतेहगंज - पश्चिम बरेली

27-
2020- 147/354/323/452/504/506 आईपीसी- कोतवाली फतेहगंज पश्चिम बरेली
62-2020- 147/323/366 आईपीसी- कोतवाली फतेहगंज पश्चिम बरेली

236-
2021- 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट - कोतवाली फतेहगंज पश्चिम बरेली

1043-2021- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट -
बारादरी
बरेली

1091-2021- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बारादरी बरेली

143-
2023- 8/8A/21C/22C/25A/60 एनडीपीएस एक्ट- सीबीगंज बरेली

362-
2023 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट-
कोतवाली फतेहगंज पश्चिम
बरेली

81-
2024 2/3 गैंगस्टर एक्ट-कोतवाली फतेहगंज पश्चिम
बरेली

165-
2024 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट- पुलभट्टा यूएस नगर
01-
2025- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट - पुलभट्टा यूएस नगर
169-
2025- 2/3 गैंगस्टर एक्ट - पुलभट्टा यूएस नगर

जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध से अर्जित की गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क किया जाएगा। आम जनता को नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। - अजय गणपति, एसएसपी यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed