सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crackdown on stone pelters, FIR registered against 10 people including five women under 10 sections

Rudrapur News: पत्थरबाजों पर कसा शिकंजा, दस धाराओं में पांच महिलाओं समेत 10 पर एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में स्मैक तस्करी मामले में एएनटीएफ टीम पर पथराव करने वाली पांच महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

Crackdown on stone pelters, FIR registered against 10 people including five women under 10 sections
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रुद्रपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पर पथराव करने वाली पांच महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों पर पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत 10 धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिस टीम पर हमला करने वाले अभियुक्त घर छोड़कर भाग गए हैं। एसओजी समेत दो टीमों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस फोर्स बढ़ाई गई है।

Trending Videos

एएनटीएफ के प्रभारी राजेश जोशी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि स्मैक तस्करी की सूचना पर रविवार को एएनटीएफ और एसओजी सुभाष कॉलोनी में पहुंची थी। जहां नाजिम उर्फ नदीम को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से हेरोइन भी बरामद की थी। जैसे ही टीम वापस नदीम को लेकर लौट रही थी तो महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर छत से पत्थर, कुर्सी और ईंट बरसाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ईंट कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर पर लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गए। साथ ही पथराव करने वाले नशा माफिया को छुड़ाकर भाग गए। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी निवासी हसीना, नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


देवर को बचाने वाली भाभी 63.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

देवर नाजिम को पुलिस से बचाने के लिए भाभी हसीना ने पुलिस पर ईंटें बरसाईं। देवर को बचाने में वह सफल रही लेकिन खुद नहीं बच पाई। एएनटीएफ ने उसे देर रात घर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त ने बताया कि देवर नाजिम स्मैक लेकर आता था। स्मैक कहां से लाई गई उसे नहीं पता। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया, यहांं से जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सभी पर प्राथमिकी हो गई है। टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं। -निहारिका तोमर, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed